Wednesday, June 10, 2026
Home झारखंडअन्य दुमका के अरविंद टुडू ने नॉर्थ ईस्ट जोन University Archery में जीता स्वर्ण

दुमका के अरविंद टुडू ने नॉर्थ ईस्ट जोन University Archery में जीता स्वर्ण

by Khel Dhaba
0 comment

दुमका, 27 दिसंबर। 23 से 30 दिसंबर 2023 तक पंजाब के पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में आयोजित नॉर्थ ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता में खेल विभाग द्वारा दुमका में संचालित कमारदुधानी बालक आवासीय तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केन्द्र के ट्रेनी अरविंद टुडू ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय,दुमका का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
ज्ञात हो भुवनेश्वर में आयोजित जनजातीय खेल महोत्सव एवम 12 से 18 नंबर तक राजस्थान में आयोजित जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण पदक 1 रजत पदक जीत राज्य का मान बढ़ाया था। इस उपलब्धि पर खेल निदेशक डॉ सुशांत गौरव, सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के पदाधिकारी ,कोच मोहन कुमार साहू,देवीधन टुडू समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.