Thursday, June 11, 2026
Home झारखंडक्रिकेट रांची : लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग में जूनियर मंथन की शानदार जीत

रांची : लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग में जूनियर मंथन की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment
Little Wings School B Division Cricket League

रांची। नेहरू स्टेडियम में खेले जा रहे लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत शुक्रवार को खेले गए मैच में जूनियर मंथन की टीम ने नवभारत क्लब को 89 रनों से पराजित किया। जूनियर मंथन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट पर 212 रन बनाए। लक्ष्य ने 86, अक्षत ने 25 और संतोष ने 23 रनों का योगदान किया। गौतम अर्जुन और आयुष को एक-एक विकेट मिला। जवाब में नव भारत की टीम 26 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। भानु ने 48 और अंजेश ने 14 रन टीम के लिए बनाए। आकाश ने 26 रन देकर तीन और शिवम ने 27 रन देकर दो विकेट लिये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.