Tuesday, June 2, 2026
Home झारखंडक्रिकेट Ranchi : वेंचर स्किल अंडर-16 क्रिकेट लीग में लोयला कान्वेंट जीता

Ranchi : वेंचर स्किल अंडर-16 क्रिकेट लीग में लोयला कान्वेंट जीता

by Khel Dhaba
0 comment
वेंचर स्किल अंडर-16 क्रिकेट लीग

रांची। लोयला कान्वेंट की टीम ने शाखा मैदान में खेले जा रहे वेंचर स्किल अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को खेले गए मैच में गुरु गोविंद सिंह स्कूल को 3 विकेट से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए। आरडीसीए के तत्वावधान में इस प्रतियोगिता के तहत आज सुबह गुरु गोविंद सिंह स्कूल के कप्तान ने टॉस जीता और निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन बनाए। बजरंग कुमार ने 58 और अभिषेक कुमार ओझा ने 41 रनों का योगदान किया। नील को तीन और आर्यन राज सिन्हा को दो विकेट मिले। जवाबी पारी में लोयला कान्वेंट की टीम 34 ओवर में 7 विकेट पर 255 रन से मैच को जीत लिया। नील ने 110 रनों की पारी खेली। गौरव ने 59 रन बनाए। विवेक को तीन और रितेश को दो विकेट मिले।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.