Sunday, June 14, 2026
Home Slider FIH Men’s Hockey World Cup 2023 : संघर्ष के बावजूद चिली की हार

FIH Men’s Hockey World Cup 2023 : संघर्ष के बावजूद चिली की हार

by Khel Dhaba
0 comment
𝐍𝐞𝐰𝐙𝐞𝐚𝐥𝐚𝐧𝐝 vs 𝐂𝐡𝐢𝐥𝐞

राउरकेला। न्यूजीलैंड ने सैम हीहा के दो गोलों की बदौलत शनिवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल सी मुकाबले में चिली को 3-1 से हरा अपने अभियान की शुरुआत की।

बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में सैम लेन (10वां) और सैम हीहा (12वां, 19वां मिनट) ने न्यूजीलैंड के लिये गोल किये। चिली ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए गेंद को अपने कब्जे में रखा, हालांकि इग्नासियो कोंट्रार्डो (50वां मिनट) के अलावा कोई भी उनके लिये गोल नहीं कर सका।

अपना पहला विश्व कप खेल रही चिली की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही। न्यूजीलैंड ने उनके कमजोर रक्षण पर पहले मिनट से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। न्यूजीलैंड के पहले हमले को रोकने में चिली कामयाब रही, लेकिन लेन ने 10वें मिनट में गोल करके ब्लैक स्टिक्स को बढ़त दिला दी।

न्यूजीलैंड इस जीत के साथ पूल सी में पहले स्थान पर आ गया है। इस पूल का दूसरा मुकाबला नीदरलैंड और मलेशिया के बीच आज खेला जायेगा।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.