Thursday, June 11, 2026
Home झारखंडक्रिकेट रांची : Satwik Memorial A Division Cricket League में जस्टिस ने सीसीएल को हराया

रांची : Satwik Memorial A Division Cricket League में जस्टिस ने सीसीएल को हराया

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

रांची। रांची जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में गोल चक्कर मैदान में चल रहे सात्विक मेमोरियल ए डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत सोमवर को खेले गए मैच में जस्टिस सीसी ने सीसीएल को 4 विकेट से पराजित किया।

सीसीएल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.2 ओवर में 153 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अजय ने 42, प्रकाश ने 39 और गुलशन ने 15 रनों का योगदान किया। अभिषेक को 3, रंजन और प्रभजोत को दो-दो विकेट मिले।

जवाबी पारी में जस्टिस सीसी की टीम ने 27.4 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाकर मैच स्कोर जीत लिया जिसमें रणधीर ने नाबाद 46, जयंत ने 33 और रितेश ने 19 रनों का योगदान किया। प्रकाश और मोबिन को दो-दो विकेट मिले।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.