देवघर। कब्बडी प्रीमियर लीग का आगाज़ सोमवार को देवघर में किया गया। बिहार और झारखंड की धरती पर पहली बार स्थानीय केकेएन स्टेडियम में शुरु हुआ। उद्घाटन देवघर विधायक नारायण दास और अति विशिष्ट अतिथि एसडीएम दिनेश यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
6 टीमों के साथ बिलासी टाइगर्स, शिवगंगा योद्धा बैद्यनाथ वारियर, बेला बागान बुल्स, जसीडीह जांबाज, झौसागढ़ी लायंस है। शुरुआती मैच का शुभारम्भ झामुमो नगर अध्यक्ष नुनु सिंह ने नारियल फोड़कर किया। पहला मैच बिलासी टाइगर्स और झौंसागढ़ी लायंस के बीच हुआ। उसमें बिलासी टाइगर्स ने झौंसागढ़ी लायंस को 47-28 से हराया। उसमें बिलासी टाइगर्स के सागर ने 17 पाईंट्स लिए। शारदा योगा डांस अकेडमी के बच्चों द्वारा खूबसूरत डांस योगा का प्रदर्शन किया गया।

उद्घाटन समारोह में डीएसए के महासचिव युधिष्ठिर राय, सचिव आशीष झा, सुरेश साह, कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, बबलू सिंह, डीएसए उपाध्यक्ष आर के सिंह जवाहर, प्रेम सिंह, संतालपरगना चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष संजय मालवीय, बीरेंद्र सिंह, विद्युत विभाग देवघर के पूर्व एई शेखर सुमन के अलावा ग्रुप जी के सभी सदस्य, सभी टीमों के फ्रेंचाइजी और कबड्डी संघ के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।। यह जानकारी नवीन शर्मा ने दी है।