Sunday, April 26, 2026
Home Slider women’s world cup cricket : भारत ने बांग्लादेश को 110 रन से हराया

women’s world cup cricket : भारत ने बांग्लादेश को 110 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

हैमिल्टन। भारत ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप मैच में मंगलवार को यहां बांग्लादेश को 110 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 229 रन बनाये। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 40.3 ओवर में 119 रन पर सिमट गयी।

भारत की तरफ से यास्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 50 रन बनाये जबकि शैफाली वर्मा ने 42, स्मृति मंधाना ने 30, पूजा वस्त्राकर ने नाबाद 30, स्नेह राणा ने 27 और ऋचा घोष ने 26 रन का योगदान दिया।

बांग्लादेश की तरफ से ऋतु मोनी ने तीन जबकि नाहिदा अख्तर ने दो विकेट लिये। बांग्लादेश की पारी में सलमा खातून ने सर्वाधिक 32 रन बनाये। भारत की तरफ से स्नेह राणा ने चार जबकि झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्राकर ने दो-दो विकेट लिये। भारत अपना आखिरी लीग मैच 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights