Friday, June 12, 2026
Home Slider जामताड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के एजीएम में हुए कई महत्वपूर्ण फैसले

जामताड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के एजीएम में हुए कई महत्वपूर्ण फैसले

by Khel Dhaba
0 comment

जामताड़ा। जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ की एजीएम की बैठक संघ के अध्यक्ष निगम कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में रीगल होटल में संपन्न हुई। इस बैठक में जामताड़ा  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित की जाने वाली सीनियर लीग एवं स्कूल लीग की संचालन के संबंध में चर्चा की गई।  सीनियर एवं स्कूल लेवल लीग का रजिस्ट्रेशन 8 नवंबर से 17 नवंबर के बीच किया जायेगा। सीनियर क्रिकेट लीग का आयोजन 21 नवंबर से किया जायेगा। स्कूल लीग की शुरुआत 25 दिसंबर से होगी। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु  कोच एवं अंपायर एवं स्कोर का वर्कशॉप भी कराया जाएगा। इस बैठक मे पदाधिकारी गन योगेश कुमार सिंह, अर्जित चौबे, रविंद्र झा, शुभाशीष मंडल, नवनीत शर्मा, विक्रम शर्मा, तरुण दास आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.