Friday, June 12, 2026
Home Slider पटना की महिला पहलवानों का राज्य कुश्ती में वर्चस्व

पटना की महिला पहलवानों का राज्य कुश्ती में वर्चस्व

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना की महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को शुरू हुई राज्य सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में खिताब जीता।  पहले दिन हुए महिला वर्ग में पटना ने दो स्वर्ण व चार कांस्य के साथ यह उपलब्धि हासिल की। भागलपुर एक स्वर्ण, 4 रजत, एक कांस्य लेकर उपविजेता बना।  कैमूर व गया ने एक स्वर्ण व एक रजत हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। सोमवार को पुरुष कुश्ती के बाद पुरस्कार वितरण होगा।

इसके पूर्व दानापुर के द ग्रैंड वैंक्वेट हाल में प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने किया। मौके पर संघ के संयुक्त सचिव विवेक भारद्वाज, अभिलाषा कुमारी, कार्यालय सचिव विजय कुमार, सहरसा के सचिव हरेंद्र सिंह मेजर, निर्णायक एकलव्य बिछिया के अजय यादव, एनआइएस कोच प्रमोद कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।

विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत व कांस्य विजेता : 50 किग्रा : रेशमी (पटना) लता (भागलपुर), नूतन (पटना), 53 किग्रा : अनु गुप्ता (कैमूर), अर्चना (गया), अनिता (भागलपुर), जूही (बेगूसराय), प्रीति सिंह (रोहतास), स्वाति प्रिया (पटना), 59 किग्रा : मंजू (प. चंपारण) रिचा (औरंगाबाद), सिद्धि, (पटना), 62 किग्रा : रितू सिंह, (भागलपुर), प्रीतम (सहरसा), रिद्धि, (पटना), 65 किग्रा : राधा (भोजपुर), रितू दीक्षित (भागलपुर), साक्षी (सीतामढ़ी),  68 किग्रा : निशा, (पटना), कोमल (भागलपुर), ब्यूटी (बेगूसराय), 72 किग्रा : शेख जरीन खातून (सिवान), शीलू (भागलपुर), तनुश्री (किशनगंज), 76 किग्रा : सोनम (गया), सौम्या (औरंगाबाद), अनुप्रीति (बेगूसराय), 57 किग्रा : छाया (पूर्वी चंपारण), पुनम (कैमूर), निशा भारती (बेगूसराय)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.