रांची। झारखंड ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में पूर्वी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा आगामी 28 से 31 अक्टूबर तक 21वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2021 आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर ,कैडेट, सब जूनियर बालक बालिका दोनों वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होगी।
इसमें कुल 80 स्वर्ण, 80 रजत, 160 कांस्य पदक के लिए सभी खिलाड़ी आपस में फाइट करेंगे। इस प्रतियोगिता में रांची जिला ताइक्वांडो संघ की टीम भी भाग लेगी और प्रतियोगिता में जो भी पदक विजेता खिलाड़ी होंगे वह राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
अधिक जानकारी के लिए रांची जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ी जिला संघ के मिथिलेश कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 9709011760 में संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 18 अक्टूबर तक ही जिला संघ में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना है।
- कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में विजन सीसी 6 विकेट से जीता
- मुजफ्फरपुर फुटबॉल लीग: बैरिया स्पोर्टिंग की 10-0 की शानदार जीत
- कुसुमराज खेल सम्मान समारोह 1 मार्च को
- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : पूर्णिया के भास्कर दूबे का शतक
- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में पावापुरी में मंगलवार को मंगल राज