Wednesday, May 20, 2026
Home Slider भारतीय क्रिकेट पर इमरान खान का बड़ा बयान, बोले- भारत विश्व क्रिकेट को नियंत्रण कर रहा है

भारतीय क्रिकेट पर इमरान खान का बड़ा बयान, बोले- भारत विश्व क्रिकेट को नियंत्रण कर रहा है

by Khel Dhaba
0 comment

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि पैसा क्रिकेट में बड़ा खिलाड़ी बन गया है और न्यूजीलैंड तथा इंग्लैंड जैसे देश भारत दौरे को रद्द करने की हिम्मत नहीं दिखा सकते, क्योंकि भारत खेल को नियंत्रित कर रहा है। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने साथ ही कहा कि इंग्लैंड ने उसके पुरुष और महिला टीमों के पाकिस्तान दौरे को रद्द कर खुद को नीचा कर लिया है।

मिडल ईस्ट आई को दिए साक्षात्कार में इमरान ने कहा, “खिलाड़ियों और क्रिकेट बोर्डों के लिए पैसा अब बड़ा खिलाड़ी बन गया है। भारत में पैसा है इसलिए वह फिलहाल विश्व क्रिकेट को नियंत्रित कर रहा है। वह जो भी कहते हैं होता है। किसी के पास भी भारत के साथ ऐसा करने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि सभी जानते हैं पैसा शामिल है।”

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड टीम के पाकिस्तानी दौरा रद्द करने के बाद पाकिस्तान के कुछ मंत्री और पूर्व क्रिकेटरों ने बयान में भारत का नाम घसीटा था। इन्होंने दौरे रद्द करने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी कथित तौर पर दोष दिया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights