19वीं एशियन गेम्स एवं यूथ एशियन गेम्स के वुशू इवेंट के लिए चयन परीक्षण का आयोजन आगामी 20-21 अगस्त को मेरठ स्थित खेलो इंडिया सेंटर पर किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि 19 वे एशियन गेम्स का आयोजन आगामी 10 से 15 सितंबर,2022 तक चीन के प्रांत हुआंगझाउ में एवं यूथ एशियन गेम्स का आयोजन आगामी 20 से 28 नवंबर 2021 को चीन के शांताओ प्रान्त में होना तय हुआ है। इन दोनों ही प्रतियोगिताओं में भारतीय वुशू दल भाग लेगा।
ज्ञातव्य हो कि 18 वे एशियन खेल जिनका आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता एवं प्लेमबांग में हुआ था उसमें भारतीय वुशु खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 कांस्य पदक जीते थे। इसकी जानकारी देते हुए वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट भूपेंद्र सिंह बाजवा ने कहा कि भारतीय वुशू दल इन दोनों ही प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने के लिए उतरेगी।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस समारोह संपन्न, निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम घोषित
इस हेतु अपने दल का चयन और उसके प्रशिक्षण पर बहुत शिद्दत से प्रयासरत रहना होगा तभी हम सफल हो पाएंगे। इन दोनों ही एशियन खेलो में सानशाउ और ताऊलू वर्ग की प्रतिस्पर्धा होगी और भारतीय वुशू खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चयन परीक्षण के बाद प्रशिक्षण शिविर लगेंगे। इसकी जानकारी देते हुए भारतीय बुशु एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दुबे ने बताया कि इस चयन ट्रायल में झारखंड के चुनिंदा खिलाड़ी भाग लेंगे।