Thursday, June 11, 2026
Home Slider अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस समारोह संपन्न, निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम घोषित

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस समारोह संपन्न, निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस समारोह के अवसर पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों का समापन हो गया।

इस अवसर पर आयोजित किये जा रहे निबंध प्रतियोगिता (जिसका विषय भारत मे ओलंपिक आंदोलन था) के विजेताओं के नामो की घोषणा कर दी गयी। ज्ञातव्य है कि युवा कार्य एवं खेल निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में इस समारोह का शुभारंभ निदेशक खेल झारखंड सरकार जीशान कमर के द्वारा हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी लेकर किया गया जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जा सके।

इस अवसर पर रेडियो धूम के साथ आयोजित क्विज कांटेस्ट के 20 विजेताओं को भी सम्मानित किया गया था। इसकी जानकारी देते हुए झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा. मधुकांत पाठक ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा और राँची से बाहर के विजेताओं को उनका गिफ्ट एवं प्रमाणपत्र डाक द्वारा भेजा जाएगा। उन्होंने निर्णायक डा. सिद्धार्थ हलधर एवं प्रियदर्शी अमर को इसके लिए धन्यवाद दिया।

विजेताओं के नाम इस प्रकार है:-
इंग्लिश भाषा :- 1.मान्यता राज- (मॉडर्न पब्लिक स्कूल- कोडरमा), 2.रोशन कुमार पाल – (गढ़वा ), 3.अंकित प्रियदर्शी- (राँची), हिंदी भाषा :- 1.अमल कुमार ठाकुर-(गढ़वा), 2.ऋतु, 3.सौम्य- (राँची)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.