देवघर। देवघर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में देवघर जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग जीबीडी सनराइज ने एमसीए ब्लू को 10 रन से हराया।
कुमेथा पॉवर ग्रिड ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में जेबीडी सनराइज ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाये। मनोज ने 50, भारतेंदु ने 31 रन बनाये। एमसीए ब्लू की ओर से देवाशीष ने 15 रन देकर दो और आगाज ने 22 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में एमसीए ब्लू ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 139 रन बनाये। सुधांशु ने 64 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 69, देवाशीष ने 17 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रन बनाये।
भारतेंदु ने 27 रन देकर 3, चंदन ने 22 रन देकर दो और मनोज ने 11 रन देकर दो विकेट चटकाये।
मैच के अंपायर रवि तिवारी और कुंदन थे जबकि स्कोरर की भूमिका में सिंटू थे। ग्राउंडसमैन अजय थे।
कल का मैच : ब्लू स्टार बनाम साई