Sunday, June 7, 2026
Home Slider सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत निबंधित हुआ झारखंड खेल पत्रकार संघ

सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत निबंधित हुआ झारखंड खेल पत्रकार संघ

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड खेल पत्रकार संघ ने झारखंड सरकार निबंधन विभाग के महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय में अपना निबंधन करा लिया है। इस संबंध में झारखंड सरकार निबंधन विभाग के महानिरीक्षक निबंधन के हस्ताक्षर से गुरुवार को पत्र संगठन को भेज दिया गया है। सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट-1860 के तहत निबंधित इस संस्था के महासचिव संजय कुमार झा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि संघ के क्रिया कलाप पर शीघ्र ही बैठक कर आगे के कार्यक्रम तय किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन अपने सभी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.