Friday, June 12, 2026
Home Slider हर्ष देव गौतम के ‘पंच’ से सिंहभूम स्टाइकर्स पस्त,दुमका जीता

हर्ष देव गौतम के ‘पंच’ से सिंहभूम स्टाइकर्स पस्त,दुमका जीता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। हर्षदेव गौतम (15 रन देकर पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत दुमका डेयरडेविल्स ने कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में सिंहभूम स्टाइकर्स को 58 रनों से करारी शिकस्त दी। विजेता टीम के हर्षदेव गौतम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जेएससीए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य गोपाल सहाय ने प्रदान किया।

राजधानी के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दुमका डेयरडेविल्स ने टॉस जीता पहले बैटिंग करने का फैसला किया। आयुष कुमार के नाबाद 48 रन की मदद से दुमका डेयरडेविल्स ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाये। कप्तान अर्णव सिन्हा ने 38, भानू आनंद ने 23 और सुप्रियो चक्रवर्ती ने नाबाद 16 रन बनाये। सिंहभूम स्टाइकर्स की ओर से अजय यादव ने 13 रन देकर दो और बाल कृष्णा ने 28 रन देकर एक विकेट चटकाये।

जवाब में सिंहभूम स्टाइकर्स के बल्लेबाज हर्ष देव गौतम के पंच के आगे 14  ओवर में मात्र  74 रनों पर ऑल आउट हो गई। प्रतीक भक्त ने 28, वेल्फ्रेंड वेंग ने 10 रन बनाये। हर्ष के अलावा इश्तेकार अहमद खान ने 12 रन देकर एक, निशिकांत कुमार ने 7 रन देकर 1, सोनू कुमार सिंह ने 11 रन देकर 1 और सुप्रियो चक्रवर्ती ने 1 रन विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.