Sunday, June 14, 2026
Home झारखंडक्रिकेट रणजी ट्रॉफी : झारखंड ने असम को पारी से हराया

रणजी ट्रॉफी : झारखंड ने असम को पारी से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। नाजिम सिद्दीकी के शानदार 173 रन के पारी के बदौलत झारखंड रणजी टीम ने आज असम के टीम को एक पारी और 67 रनों से पराजित कर दिया।

झारखंड की टीम अपने पहली पारी मे 9 विकेट पर कुल 415 रन बनाया। जिसमें नाजिम सिद्दीकी 173 रन,उत्कर्ष सिंह 58 रन,देवव्रत सिंह 44 रनों की पारी खेली।

असम की टीम ने पहली पारी मे 162 रन तथा दूसरे पारी मे भी मात्र 186 रन बनाये। झारखण्ड टीम की ओर से शाहवाज नदीम पहली पारी मे 3 और दूसरी पारी मे 4 (कुल 7) तथा उत्कर्ष सिंह दूसरी पारी में 4 विकेट लेने में सफल रहे।

असम टीम की ओर से सबसे अधिक 55 रन रेयान पराग ने बनाया। झारखण्ड टीम के नाजिम सिद्दीकी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इस मैच मे रांची जिले के विकेट कीपर बैटस मैन पंकज कुमार ने रणजी मैच मे अपना डेबू किया और तीन कैच के साथ एक स्टप किया तथा 30 रनों की शानदार पारी खेली।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.