Thursday, April 23, 2026
Home Latest शाकिब ने गलती की, क्रिकेट बोर्ड उनके साथ है : बांग्लादेशी प्रधानमंत्री

शाकिब ने गलती की, क्रिकेट बोर्ड उनके साथ है : बांग्लादेशी प्रधानमंत्री

by Khel Dhaba
0 comment

ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और देश के क्रिकेट बोर्ड ने निलंबित हरफनमौला शाकिब अल हसन को मदद की पेशकश करते हुए कहा है कि उसने गलती की है लेकिन वह इससे सबक लेकर समझदार होकर वापसी करेगा।
एक संदिग्ध भारतीय सटोरिये द्वारा आईपीएल समेत तीन बार पेशकश किये जाने की जानकारी नहीं देने पर बांग्लादेश के कप्तान और स्टार हरफनमौला शाकिब पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है जिससे वह तीन नवंबर से शुरू हो रहे भारत दौरे पर नहीं आ सकेंगे।
शाकिब पर एक साल का पूर्ण प्रतिबंध और 12 महीने की अवधि का निलंबित प्रतिबंध लगाया गया है। यह तब लागू होगा अगर शाकिब आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का पालन नहीं करते हैं।
वह अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग और ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2020 तक होने वाले टी20 विश्व कप में नहीं खेल सकेंगे। हसीना ने बीडीन्यूज24 से कहा,यह स्पष्ट है कि शाकिब ने गलती की है और उसे इसका अहसास है। उन्होंने कहा, सरकार आईसीसी के फैसले में कुछ नहीं कर सकती लेकिन बीसीबी उनके साथ है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights