रांची, 11 जून। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 वीमेंस क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में झारखंड की कुमारी पलक को शामिल किया गया है। कुमारी पलक झारखंड की देवघर जिला से ताल्लुक रखती हैं पर वह रांची जिला का प्रतिनिधित्व करती हैं।
रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कुमारी पलक की क्रिकेट खेलने की शुरुआत ओरमांझी क्रिकेट क्लब से शुरू की थी। इनके कोच पंक्षित कुमार महतो है। आज भी पंक्षित के अंडर में ही क्रिकेट खेल रही है। कुमारी पलक पहले देवघर जिला के दुर्गा बाड़ी मन्दिर के बगल में रहती थी। अभी रांची में लगभग 14 वर्षों से रह रही है। कुमारी पलक की पढ़ाई- लिखाई राम टहल इंटर कॉलेज, ओरमांझी में फिलहाल चल रही हैं। पलक की पिता इस दुनिया में नहीं हैं माता श्रीमति संगीता भगत महिला थाना में कार्यरत हैं। उन्होंने ने उनको क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किए। और आज अपने राज्य और अपने परिवार का नाम रौशन कर दी। सबों की शुभकामनाएं कुमारी पलक के साथ है।
महिला चयन समिति ने आगामी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक श्रीलंका महिला अंडर19 भारत दौरे के लिए भारत महिला अंडर19 टीम का चयन किया है। इस दौरे में तीन टी20 मैच और तीन वनडे मैच शामिल होंगे।
भारत महिला अंडर19 टी20 टीम: भाविका अहिरे (कप्तान) (विकेटकीपर), इरा जाधव, तनिष्का शर्मा, ईश्वरी अवसरे, अवनी चावड़ा, महतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवासे (उपकप्तान), काशवी कांदिकुप्पा, मनियार मैत्री, गौरी गोयल, जान्हवी विरकर, अनादि तागड़े, के दीक्षा (विकेटकीपर)
भारत महिला अंडर19 वनडे टीम: भाविका अहिरे (कप्तान) (विकेटकीपर), इरा जाधव, दीया यादव, ईश्वरी अवसरे, वी प्रतीक्षा, महतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवासे (उपकप्तान), काशवी कांदिकुप्पा, विधि परमार, गौरी गोयल, जान्हवी विरकर, अनादि तागड़े, के दीक्षा (विकेटकीपर)।
भारत और श्रीलंका अंडर-19 टी20 सीरीज शेड्यूल
22 जून: पहला टी20 – चेन्नई
24 जून: दूसरा टी20 – चेन्नई
27 जून: तीसरा टी20- चेन्नई
भारत और श्रीलंका अंडर-19 वनडे सीरीज शेड्यूल
30 जून: पहला वनडे- पुडुचेरी
3 जुलाई: दूसरा वनडे- पुडुचेरी
6 जुलाई: तीसरा वनडे- पुडुचेरी