रांची, 28 मार्च। गुवाहाटी (असम) के अर्जुन बोगेश्वर बरुआह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सरूसहजाई में आयोजित पैरा लॉन बाउल राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026 में झारखंड से पवन लकड़ा, मुकेश कंचन और अनिता तिर्की ने भाग लिया। पवन लकड़ा बी6 केटागेरी के एकल प्रतियोगिता पहला मध्य प्रदेश के साथ ड्रॉ और दूसरा दिल्ली से जीत कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
मुकेश कंचन बी7 केटागेरी एकल प्रतियोगिता मे पहला दिल्ली से जीता एवं दूसरा उत्तराखंड जीत कर कस्य पदक जीता। अनिता तिर्की बी8 कैटेगरी में पहला मुकाबला उत्तराखंड से जीत कर एवं दूसरा दिल्ली से हार कर रजत पदक प्राप्त किया।
बी7 कैटेगरी डबल में मुकेश कंचन एवं पवन लकड़ा ने पहला मुकाबला असम के साथ जीत कर दूसरा मुकाबला मध्य प्रदेश से जीत का रजत पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर पैरालम्पिक कमिटी झारखंड के अध्यक्ष जटा शंकर एवं झारखंड लॉन बॉलिंग फेडरेशन के डॉ मधुकांत पाठक, राहुल मेहता, सरिता सिन्हा के द्वारा सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामना दी।