Sunday, June 14, 2026
Home झारखंडअन्य 69वीं राष्ट्रीय वूशु स्कूली प्रतियोगिता में झारखंड के प्रिंस को कांस्य

69वीं राष्ट्रीय वूशु स्कूली प्रतियोगिता में झारखंड के प्रिंस को कांस्य

श्रीनगर में चल रही है यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 31 अक्टूबर। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली वूशु चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ी प्रिंस नायक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है।

इसे भी पढ़ें : रांची सीनियर पुरुष हैंडबॉल टीम जमशेदपुर के लिए रवाना

यह प्रतियोगिता श्रीनगर के वज़ीर बाग स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 28 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के विभिन्न 40 राज्य एवं इकाई के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। झारखंड के प्रिंस नायक ने अपने उत्कृष्ट कौशल, दृढ़ निश्चय और खेल भावना के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।

इसे भी पढ़ें : खेलो झारखंड स्कूली एथलेटिक्स : 100 मीटर में अंकित, अनुष्का, अनित और निशांत को स्वर्ण

प्रिंस नायक की इस शानदार सफलता पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग एवं राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने प्रिंस नायक के उज्जवल भविष्य और खेल के क्षेत्र में और ऊँचाइयाँ प्राप्त करने की शुभकामनाएँ दी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.