Home झारखंडक्रिकेट Women’s Under 19 T20 Trophy में झारखंड का विजय अभियान जारी

Women’s Under 19 T20 Trophy में झारखंड का विजय अभियान जारी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 2 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी Womens Under 19 T20 Trophy में झारखंड का विजय अभियान जारी है और उसने अरुणाचल प्रदेश को 130 रन से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

चंडीगढ़ के महाजन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस झारखंड ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए कुमारी पलक (53 रन) और प्रियंका लुथरा (नाबाद 54 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 163 रन बनाये। सिमरन कौर ने 36 रन की पारी खेली।

अरुणाचल प्रदेश की ओर से चुखु अनम ने 31 रन देकर 1 और हेरी ने 32 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में अनुष्का परमान (3 विकेट) और भूमिका (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे अरुणाचल प्रदेश की टीम नहीं टिक पाई और 12.5 ओवर में 33 रन पर ऑल आउट हो गई। वैष्णवी ने सबसे ज्यादा 11 रन बनाये।

झारखंड की ओर से अनुष्का परमार ने 10 रन देकर 3, दिव्या राय ने 7 रन देकर 1, भूमिका ने बिना कोई रन दिये 3 विकेट अपने नाम किये। 3 प्लेयर रन आउट हुआ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights