Friday, June 12, 2026
Home झारखंड Dr. Ram Dayal Munda Football में निर्मल ब्रदर्स और राजा स्पोट्र्स जीते

Dr. Ram Dayal Munda Football में निर्मल ब्रदर्स और राजा स्पोट्र्स जीते

by Khel Dhaba
0 comment

डॉ राम दयाल मुंडा फुटबॉल मैच में सोमवार को खेले गए मैच में निर्मल ब्रदर्स और राजा स्पोट्र्स बरियातु ने जीत हासिल की।
पहला मैच ब्लैक टाइ‌गर और निर्मल ब्रदर्स के बीच में खेला गया। रोमांच से भरे मैच में निर्मल ब्रदर्स ने अभय मुंडा और पप्पू के बेहतरीन गोल के बदौलत ब्लैक टाइगर को बाहर का रास्ता दिखा दिया। बेहतरीन खेल के लिए
अभय मुण्डा मैन ऑफ द मैच बने। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त रूप से श्री रमेश उरांव, महामंत्री पुलिस एशोसिएशन, श्री जोसेफ टिग्गा लाला कुजूर और DJ fab collection ने प्रदान किया

आज का दूसरा मैच राजा स्पोर्टस बरियातु और अमित ब्रदर्स के बीच में खेला गया। पहले हाफ में गोलरहित बराबरी के बाद में मैच समाप्ति के ठीक एक मिनट पहले राजा स्पोर्टस बरियातु के सन्नी ने स्कोर कर अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। मैन ऑफ द मैच सन्नी को सामुहिक रूप से फरीद खान, अजित भगत, कृष्णा भगत शंभु मुंडा, दिनेश, कृष्णा खाल‌खो ने प्रदान किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.