Saturday, February 28, 2026
Home झारखंडअन्य 37th National Games के लिए वुशु प्रशिक्षण शिविर शुरू

37th National Games के लिए वुशु प्रशिक्षण शिविर शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 3 अक्टूबर। रांची खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग एवं झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से एवं झारखंड वुशु एसोसिएशन के द्वारा मंगलवार को अपराह्न से वुशु का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया।

इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मेगा सपोर्ट्स काम्प्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर आज से प्रारंभ होकर दिनांक 23 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद वुशु टीम 28 अक्टूबर को गोवा के लिए रवाना होगी।

इसकी जनकारी देते हुए झारखंड वुशु एसोसिएशन के सचिव सह मुख्य कोच शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि नेशनल गेम्स के लिए सानसाउ एवम ताऊलू दोनों ही प्रतिस्पर्धा में हमारे कुल 15 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है। वुशु प्रशिक्षण शिविर का विधिवत हुआ उदघाटन राजकिशोर खाखा, उपनिदेशक खेल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर इनके साथ विकास पाठक,अभिषेक आनंद सहित झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights