Monday, June 15, 2026
Home Slider BCA ने जारी की क्रिकेटरों के लिए विशेष ट्रायल की अधिसूचना

BCA ने जारी की क्रिकेटरों के लिए विशेष ट्रायल की अधिसूचना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 अक्टूबर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की वेबसाइट पर सूचना प्रकाशित की गई है जिसमें कहा गया है कि यह खिलाड़ियों के हित में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा निर्णय लिया गया है।

जारी सूचना के अनुसार क्रिकेटरों के भविष्य को देखते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्यों ने आपस में सलाह मशविरा करके निर्णय लिया है कि ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने किसी कारणवश अवैध टूर्नामेंट/ लीग में भाग ले लिया है, उनके लिए सैयद मुश्ताक अली टी -20 के बाद एक विशेष ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

इस विशेष ट्रायल में वैसे खिलाड़ियों को ही भाग लेने की अनुमति होगी, जो अपने अपने संबंधित जिला संघ में उक्त अवैध टूर्नामेंट/लीग में भाग लेने के संदर्भ में शपथ- पत्र के द्वारा स्पष्टीकरण देने के बाद संबंधित जिला संघ से अनुशंसा पत्र प्राप्त कर बीसीए में समर्पित करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.