Monday, June 15, 2026
Home झारखंडकबड्डी राज्य स्तरीय Khelo jharkhand kabaddi प्रतियोगिता शुरू

राज्य स्तरीय Khelo jharkhand kabaddi प्रतियोगिता शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 3 अक्टूबर। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड कबड्डी प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेल गांव में श्री बदल राज (एसडी ईईओ, झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना परिषद्) एवं श्री धीरसेन सोरेंग (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी) ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं नारियल फोड़ कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की राज्य में अध्ययनरत प्रत्येक छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के साथ ही खेल में भागीदारी सुनिश्चित कर उनका सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकिशोर खाखा (खेल उप निदेशक) एवं शिवेंदु दुबे (कोषाध्यक्ष झारखंड ओलंपिक संघ) उपास्थित थे। अतिथियों का स्वागत शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ दे कर किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.