Wednesday, June 10, 2026
Home झारखंडअन्य Jharkhand: खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक ने लिया स्टेडियम निर्माण का जायजा

Jharkhand: खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक ने लिया स्टेडियम निर्माण का जायजा

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा जारी झारखंड की खेल नीति 2022 के आलोक में राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में खेल संस्कृति को विकसित करने एवं खेल का माहौल तैयार करने के उद्देश्य को लेकर सोमवार को डॉक्टर सरोजिनी लकड़ा ( कार्यकारी निदेशक झारखंड खेल प्राधिकरण) एवं उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर ने संयुक्त रूप से कन्या मध्य विद्यालय गढ़वा में बन रहे फुटबॉल स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया।

जांच के क्रम में पाया गया कि स्टेडियम सेंटर आफ एक्सीलेंस फुटबॉल की सारी अहर्ता पूरी करता है। कार्यकारी निदेशक डॉक्टर सरोजनी लकड़ा ने सेंटर आफ एक्सीलेंस फुटबॉल बालक खोलने का प्रस्ताव भी विभाग को भेजने को कहा। साथ ही साथ गढ़वा जिला अंतर्गत निर्मित राम साहू आउटडोर एवं इनडोर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।

झारखंड अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में खूंटी की टीम जीती

निरीक्षण के क्रम में वहां की स्थिति को देखते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण हेतु मल्टी जिम स्थापना के लिए भी प्रस्ताव भेजने को कहा। खिलाड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से हैं गार्ड की नियुक्ति एवं अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया।

कार्यकारी निदेशक ने जिला खेल पदाधिकारी से कहां की जल्द से जल्द जिन प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का निर्माण नहीं किया गया है, उन प्रखंडों हेतु स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव उपायुक्त महोदय के स्तर से जल्द से जल्द उपलब्ध कराये। निरीक्षण के दौरान कार्यकारी निदेशक झारखंड खेल प्राधिकरण के साथ अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा, जिला एथलेटिक संघ के सचिव ,फुटबॉल संघ के सचिव, क्रिकेट संघ के सचिव एवं झारखंड साइकल संघ के सचिव भी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.