Friday, May 9, 2025
Home Slider नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने के बाद कमेंट्स का दौर शुरू, ‘वाह क्या फेंकता है’…!

नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने के बाद कमेंट्स का दौर शुरू, ‘वाह क्या फेंकता है’…!

by Khel Dhaba
0 comment

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की जैवलिन थ्रो स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारत के नीरज चोपड़ा को हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं। कोई उनके घर जाकर बधाई दे रहा है तो कोई अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए। एक्टर से लेकर मिनिस्टर तक शुभकामनाएं दे रहे है। तो वहीं कई लोग नीरज चोपड़ा के लिए अच्छे-अच्छे कमेंटस कर रहे है।

इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी सोशल मीडिया पर कुछ लिखा है। वीरेंद्र सहवाग ने लिखा है, “फेंको तो ऐसे फेंको की चार लोग बोले क्या फेंकता है यार। 88.17 मीटर दूर भाला फेंका और हमारे चैंपियन नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल मिला। मेगा रन जारी है।”

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा की सराहना करते हुए लिखा, प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का उदाहरण देते हैं। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है, बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने नीरज चोपड़ा के वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर कहा- हमारे हीरे ने सोना जीता है।”

इंडियन आर्मी ने ट्वीट किया, “नीरज चोपड़ा ने हमें फिर गौरवान्वित किया! भारतीय सेना बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ पुरुष भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने पर सूबेदार नीरज चोपड़ा को बधाई देती है।” आर्मी में उनको सूबेदार की नौकरी मिली हुई है।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, नीरज चोपड़ा ने फिर कर दिखाया। भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन ब्वॉय ने बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही वह विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। यह पल भारतीय खेलों के इतिहास में हमेशा याद रखा जायेगा।”

अभिनव बिंद्रा ने बधाई देते हुए कहा, “बुडापेस्ट में विश्व चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा को जीत दर्ज करने देखकर अपार गर्व का अनुभव हुआ। तुम्हारी प्रतिबद्धता और परिश्रम सभी के लिये मिसाल है। बधाई हो विश्व चैम्पियन। आपके जैसे सितारों के रहते भारत और चमक रहा है।

महान एथलीट और भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पी टी उषा ने कहा, “विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई। आप इस गोल्डन टच के साथ देश के लिये आगे भी उपलब्धियां हासिल करते रहे। हमेशा आशीष।”

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, “भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बुडापेस्ट विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने की बधाई। आप अपने खेल कैरियर में ऐसी ही बुलंदियों को छूकर देश को गौरवान्वित करते रहें। भविष्य के लिये शुभकामनायें।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने कहा, “विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा ने ऊंचे मानक कायम किये। उन्होंने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ इतिहास का रूख बदलते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही वह विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। एक समय पर विश्व चैम्पियनशिप, डायमंड लीग और ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले खिलाड़ी। सलाम नीरज चोपड़ा।

विश्व एथलेटिक्स : ओलंपिक चैम्पियन भालाफेंक में विश्व चैम्पियन बना। नीरज चोपड़ा ने 8८ . 17 मीटर के थ्रो के साथ पिछले साल के रजत को बुडापेस्ट में चमचमाते स्वर्ण में बदला।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights