ओलंपिक चैम्पियन के बाद विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा को चहुंओर से बधाईयां मिल रही हैं। उनके घर पहुंच कर लोग बधाई दे रहे हैं। नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका पूरा परिवार और गांव उत्साह से झूम उठा। नीरज चोपड़ा के पिता ने कहा कि यह हमारे पूरे हिंदुस्तान के लिए खुशी का दिन है कि विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हम लोगों ने स्वर्ण पदक जीता। यह आज पूरे देश की जीत है। हमें उम्मीद थी की वह बेहतर प्रदर्शन करेगा और वह उस पर खड़ा उतरा है।
#WATCH बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद हरियाणा के पानीपत में नीरज चोपड़ा के आवास पर जश्न शुरू हुआ। pic.twitter.com/j5onaiKjTF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2023
स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा की मां ने कहा कि उसने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उसके वापस आने के बाद हम जश्न मनाएंगे। बता दें कि नीरज के स्वर्ण पदक जीतने के बाद पूरे पानीपत में उत्साह देखा जा रहा है।

