Sunday, June 14, 2026
Home राष्ट्रीय भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 6-2 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 6-2 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

डसेलडोर्फ (जर्मनी)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बुधवार को यहां इंग्लैंड को 6-2 से हराकर चार देशों के टूर्नामेंट-डसेलडोर्फ 2023 में तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत की ओर से नीलम (25वें मिनट), अनु (26वें और 43वें मिनट), सुनेलिता टोप्पो (35वें मिनट), हिना बानो (38वें मिनट) और मुमताज (40वें मिनट) ने गोल दागे।

इंग्लैंड की तरफ से क्लॉडिया स्वेन (16वें मिनट ) और चार्लोट बिनगैम (54वें मिनट) ने गोल किए।

पहले क्वार्टर में दोनों टीम ने तेज शुरुआत की लेकिन दोनों ही टीम पहले क्वार्टर में गोल करने में नाकाम रहीं। दोनों टीम का डिफेंस भी पहले क्वार्टर में काफी मजबूत रहा।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी अच्छी शुरुआत की लेकिन मैच का पहला गोल इंग्लैंड की ओर से स्वेन ने दागा।

भारत ने इसके बाद हमले तेज किए। टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे नीलम ने गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया।

मंगलवार को स्पेन के खिलाफ गोल करने वाली अनु ने शानदार मैदानी गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक भारत 2-1 से आगे था।

बढ़त बनाने के बाद आत्मविश्वास से भरे भारत ने तीसरे क्वार्टर में लगातार हमले किए। सुनेलिता ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर स्कोर 3-1 किया।

हिना ने स्कोर 4-1 जबकि मुमताज और अनु ने भी भारत की बढ़त को 6-1 तक पहुंचाया। इंग्लैंड ने बिनगैम के गोल से हार के अंतर को कम किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.