Friday, June 12, 2026
Home Latest विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप : होलोवे ने 110 मीटर बाधा दौड़ में जीता स्वर्ण

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप : होलोवे ने 110 मीटर बाधा दौड़ में जीता स्वर्ण

by Khel Dhaba
0 comment

दोहा। अमेरिका के ग्रांट होलोवे ने यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। मौजूदा विजेता ओमार मैक्लोड के फाइनल से बाहर होने के बाद होलोवे को यह सफलता मिली।
चैम्पियनशिप में बुधवार देर रात हुई इस रेस में मैक्लोड अपना संतुलन खोने के कारण हर्डल्स से टकरा गए। वह ट्रैक पर गिरे और स्पेन के ओरलांडो ओरटेगा का रास्ता रुक गया जो मैक्लोड के पीछे थे। मैक्लोड को बाहर कर दिया गया और 13.10 सेकेंड में रेस पूरी करने वाले होलोवे विजेता बने। स्पर्धा का रजत पदक सर्जी शुबेनकोव के नाम रहा जिन्होंने 13.15 सेकेंड़ में यह समय निकाला। फ्रांस के पास्कल मार्टिनोट लार्गाडे ने 13.18 सेकेंड के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.