पटना। राजधानी पटना से संजय गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मैचों में जीएसी एकेडमी और आईसेड एकेडमी ने जीत हासिल की।
जीएसी एकेडमी ने हैप्पी हाईस्कूल को सात विकेट से जबकि आईसेड एकेडमी ने स्टेट कोचिंग सेंटर को 5 विकेट से मात दी।
पहले मैच में टॉस हैप्पी हाईस्कूल ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 21.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 87 रन बनाये। जवाब में जीएसी एकेडमी की टीम 13.5ओवर में 3 विकेट पर 88 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के अनिकेत को मैन ऑफ द मैच को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अजीत कुमार सिंह ने प्रदान किया।
दूसरे मैच में आईसेड एकेडमी ने टॉस जीता और स्टेट कोचिंग सेंटर को बैटिंग करने का न्योता दिया। स्टेट कोचिंग सेंटर ने पहले बैटिंग करते हुए 22.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन बनाये। जवाब में आईसेड एकेडमी ने 20.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 149 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के राजवीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर आशीष सिन्हा ने प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर
हैप्पी हाईस्कूल : 21.4 ओवर में 87 रन पर ऑल आउट अंतरिक्ष 10 रन, शिवम 10 रन, सुमित 10 रन, अतिरिक्त 29 रन, अनिकेत 4/30,रिषभ 2/14,कार्तिक 2/16, मो जीशान 1/4
जीएसी एकेडमी : 13.5 ओवर में 3 विकेट पर 88 रन, रितिक केसरी 30 रन, रितिक गोपाल 26 रन, अतिरिक्त 20 रन, अर्जुन 1/27, मोहित 1/27,रन आउट-1
स्टेट कोचिंग सेंटर : 22.4 ओवर में 148 रन पर ऑल आउट रोहित 31 रन, आकाश 21 रन, प्रतीक 18 रन, अतिरिक्त 31 रन, राजवीर 5/40,सत्यम 2/13,रजनीकांत 1/27
आईसेड एकेडमी : 20.5 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन प्रिंस 51 रन, राजवीर 15 रन, शुभम 14 रन, अतिरिक्त 45 रन, रोहित 2/35, अंकित 2/25, सुनील 1/14





- राष्ट्रीय बॉयथल-ट्रॉयथल चैंपियनशिप में झारखंड को पांच पदक

- झारखंड राज्य सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी पूरी

- राष्ट्रीय कोच प्रशिक्षण के लिए दिल्ली रवाना हुए झारखंड के चार शिक्षक

- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में हरक्यूलस सीसी विजयी

- पटना जिला अस्मिता सिटी रोड साइकिलिंग लीग संपन्न

- बेगूसराय जिला अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग में खिलाड़ियों की भीड़

- सीएम सम्राट चौधरी ने एथलीट पीयूष राज को किया सम्मानित

- बिहार के युवा एथलीटों की बड़ी उड़ान, सेतू मिश्रा और विभास्कर कुमार पहनेंगे इंडिया जर्सी
