Wednesday, June 10, 2026
Home Slider झारखंड के विनायक वैभव ने गतका नेशनल मे जीता कांस्य पदक

झारखंड के विनायक वैभव ने गतका नेशनल मे जीता कांस्य पदक

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। पंजाब के पटियाला स्थित नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन मे 2 वा 3 अक्टूबर को आयोजित 5वीं ऑल इंडिया गतका चैम्पियनशिप में झारखंड के लिए विनायक वैभव ने आसाम,चंडीगढ़ को शानदार मुकाबले में हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। पंजाब के खिलाड़ी ने विनायक को सेमीफाइनल में हराया।

इसकी जानकारी देते हुए झारखंड गतका संघ के कोर्डिनेटर पप्पू कुमार ने बताया कि 23 राज्यों के खिलाड़ी सिख मार्शल शैली गतका की प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। ओवरऑल में प्रथम पंजाब, द्वितीय दिल्ली व तृतीय स्थान पर चंडीगढ़ की टीम रही।
विजेता खिलाड़ियों को गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हरचरण सिंह भुल्लर, महासचिव बलजिंदर सिंह तुर एवं नेशनल कोर्डिनेटर दिलीप सिंह ने पुरस्कृत किया।

झारखंड गतका एशोसिएशन के द्वारा विनायक वैभव एवं पूरी टीम का स्वागत समारोह का आयोजन नन्हे कदम प्ले स्कूल में किया गया, जहां झारखंड गतका संघ के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह बामरा, सचिव श्रीमती विधा, कोषाध्यक्ष अरूण कुमार, धनबाद कोर्डिनेटर अरविंदर सिंह अलग, दिनेश मंडल, पंचम लाल शर्मा ने टीम के सभी सदस्यों को मिठाई खिला कर स्वागत किया। तत्पश्चात विनायक वैभव को राज्य संघ की ओर से अंग वस्त्र, मोमेंटो, कलम देकर सम्मानित किया। साथ ही टीम के कोच अक्षय कुमार, माया कुमारी चौहान ,मैनेजर विवेक विशाल एवं सभी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.