Saturday, June 6, 2026
Home Uncategorized वेटरन वॉलीबॉल ने मारवाड़ी युवक व्यायामशाला को हराया

वेटरन वॉलीबॉल ने मारवाड़ी युवक व्यायामशाला को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। बुधवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित प्रशिक्षण केंद्र में मारवाड़ी युवक व्यायामशाला तथा रांची के वेटरन वॉलीबॉल टीम के बीच एक प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैच खेला गया। इस मैच में वेटरन वॉलीबॉल की टीम ने मारवाड़ी युवक व्यायामशाला को 2-1 (25-15,23-25,25-19) से पराजित कर खिताब जीता।

वेटरन वॉलीबॉल टीम की टीम में उत्तम राज, अनन्त चौधरी,संजय ठाकुर,राम सुधीर झा,राजेश कुमार,एवं निशिकांत तथा मारवाड़ी युवक व्यायामशाला की टीम से भोला प्रताप सिंह, विकास वर्मा, प्रदीप राजगढ़िया,संजय सिंह, लवानन्द,पप्पू, बबलू ने शिरकत की।

आज के इस प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष श्री उत्तम राज थे। रांची जिला वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री विकास वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ के साथ किया तथा श्री राम सुधीर झा ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में श्री उत्तम राज ने नये खिलाड़ियों को खेल दिवस के संबंध में बताया और उन्हें पुराने खिलाड़ियों से सीखने की नसीहत दी।मैच का संचालन श्री अजय कुमार झा ने किया।

इस अवसर पर रांची ज़िला के कई वरिष्ठ वालीबॉल खिलाड़ी एवम रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.