Wednesday, June 3, 2026
Home Uncategorized भारत को झटका, सात्विक और चिराग की जोड़ी इंडोनेशिया ओपन से हटी

भारत को झटका, सात्विक और चिराग की जोड़ी इंडोनेशिया ओपन से हटी

सात्विक की चोट के कारण बीच में मैच छोड़ा

by Khel Dhaba
0 comment

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को जकार्ता में खेले जा रहे इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक के कंधे में लगी चोट के कारण मैच से हट गई।

मलेशिया के केंग खाइ शिंग और आरोन टाइ की जोड़ी के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय जोड़ी 6-11 से पीछे थी तब सात्विक को अपने दाएं कंधे की ओर इशारा करते देखा गया और इसके बाद इस सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले को रोक दिया गया।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी सात्विक को लगी चोट के कारण पोलीट्रोन इंडोनेशिया ओपन 2026 से हट गई है।

बयान में यह भी कहा गया है कि यह जोड़ी अब उबरने की प्रक्रिया और रिहैबिलिटेशन पर ध्यान लगाएगी क्योंकि वे आगे के महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की तैयारी करेंगे। हम सात्विक के जल्द उबरने और कोर्ट पर उन्हें जल्द ही दोबारा देखने की कामना करते हैं। पिछले हफ्ते भारतीय जोड़ी ने सिंगापुर ओपन जीतकर दो साल में अपना पहला खिताब जीता था।

विश्व बैडमिंटन में सबसे तेज स्मैश लगाने वाले खिलाड़ियों में से एक और अमलापुरम के रहने वाले 25 साल के सात्विक पहले भी दाएं कंधे की चोट से परेशान रहे हैं। यह जोड़ी सात्विक की चोट के कारण इस साल की शुरुआत में भी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप और स्विस ओपन से हट गई थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.