Sunday, June 14, 2026
Home Latest अनाधिकारिक टेस्ट : इंडिया ए ने दूसरे मैच के साथ वेस्टइंडीज ए से जीती सीरीज

अनाधिकारिक टेस्ट : इंडिया ए ने दूसरे मैच के साथ वेस्टइंडीज ए से जीती सीरीज

by Khel Dhaba
0 comment

पोर्ट ऑफ स्पेन। इंडिया ए क्रिकेट टीम ने यहां क्वींस पार्क ओवल पर खेले गए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के चौथे और अंतिम दिन शनिवार को वेस्टइंडीज ए को सात विकेट से हरा कर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ए की टीम ने इंडिया ए को 278 रनों के लक्ष्य दिया था, जिसे मेहमान टीम ने 79.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इंडिया ए ने मैच के तीसरे दिन तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए थे और उसने चौथे दिन बिना कोई विकेट खोए ही लक्ष्य पा लिया।

इंडिया ए की ओर से मयंक अग्रवाल ने 133 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 81, प्रियांक पांचाल ने 122 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 68, अभिमन्यु ईश्वरण ने 132 गेंदों पर आठ चौकों की बदौलत नाबाद 62 और अनमोल प्रीत सिंह ने 88 गेंदों पर आठ चौकों के सहारे नाबाद 51 रनों की पारी खेली।

मैच के दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले इंडिया ए के कप्तान प्रियांक पांचाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। वेस्टइंडीज ए की ओर से चीमर होल्डर ने दो और रीमन रीफर ने एक विकेट लिया। इंडिया ए ने वनडे सीरीज भी 4-1 से जीती थी। टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच अब छह अगस्त से खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.