Sunday, May 31, 2026
Home Slider Tokyo 2020, Day-5: आज पदक की उम्मीदें जगाने का दिन

Tokyo 2020, Day-5: आज पदक की उम्मीदें जगाने का दिन

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो 2020 में आज यानी 28 जुलाई, 2021 को प्रतियोगिताओं का पांचवां दिन है। अब तक भारत की झोली में सैखोम मीराबाई चानू (Saikhom Mirabai Chanu) ने एक पदक पहले ही दिन दिलाया है लेकिन उसके बाद से भारत अपने अगले पदक का इंतजार कर रहा है। निशानेबाजी, टेनिस, तीरंदाजी, टेबुल टेनिस जैसे खेलों में एक-एक करके उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं।

आज पांचवें दिन भी कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे लेकिन इनमें भी पदक की आशा नहीं है। दरअसल पांचवें दिन भारत के खिलाड़ी कई अलग-अलग खेलों में भाग लेते हुए दिखेंगे, लेकिन इनमे से किसी भी खेल में पदक दांव पर नहीं है।

हालांकि आकर्षण का केंद्र दिग्गज महिला शटलर पीबी सिंधू (PV Sindhu) होंगी जो अपने अगले दौर का महिला सिंगल्स मुकाबले खेलने अब से कुछ देर में उतरेंगी। वहीं मुक्केबाजी में पूजा रानी (Pooja Rani) भी शुरुआती चरण में रिंग पर होंगीं। साथ ही टीम स्पर्धा में निराशा के बाद भारतीय तीरंदाज पदक की आशा में हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए आज करो या मरो का मुकाबला
टोक्यो 2020 में अपने पहले दोनों मुकाबले हार चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम आज तीसरे मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन सामन उतर रही है। भारतीय टीम को पदक की होड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना ही होगा।

मुकाबला Oi Hockey Stadium में भारतीय समय के हिसाब से सुबह 6.30 बजे शुरू होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.