Sunday, June 14, 2026
Home Slider Tennis : रूबलेव, शापोवालोव सेंट पीटर्सबर्ग ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Tennis : रूबलेव, शापोवालोव सेंट पीटर्सबर्ग ओपन के क्वार्टर फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

सेंट पीटर्सबर्ग। स्थानीय खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन आंद्रे रूबलेव और दूसरी वरीयता प्राप्त डेनिस शापोवालोव ने विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके सेंट पीटर्सबर्ग ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

रूबलेव ने सभी सात ब्रेक प्वाइंट बचाकर बेलारूस के इलिया इवाश्का को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया जबकि कनाडाई खिलाड़ी शापोवालोव को पाब्लो एंडुजार पर 2-6, 6-3, 6-0 से जीत के लिये तीन सेट तक जूझना पड़ा।

शापोवालोव क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के यान लेनार्ड स्ट्रफ से भिड़ेंगे जिन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र बुबलिक को 6-4, 6-3 से हराया।

रूस के कारेन खाचानोव और क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने भी बुधवार को जीत दर्ज की और दूसरे दौर में वे आमने सामने होंगे। खाचानोव ने फ्रांस के एड्रियन मन्नारिनो को 6-3, 6-3 से और सिलिच ने स्पेनिश खिलाड़ी अल्बर्ट रामोस-विनोलस को 6-2, 6-3 से पराजित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.