Friday, June 12, 2026
Home राष्ट्रीयबैडमिंटन ताइपे ओपन बैडमिंटन : तनीषा को दोहरी सफलता, कश्यप भी जीते

ताइपे ओपन बैडमिंटन : तनीषा को दोहरी सफलता, कश्यप भी जीते

by Khel Dhaba
0 comment

ताइपे। भारत की प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी तनीषा क्रास्टो ने ताइपे ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में सीधे गेम में जीत दर्ज करके महिला और मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता पारूपल्ली कश्यप ने भी अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया जबकि मिथुन मंजूनाथ और किरण जॉर्ज पुरूष एकल के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए।

तनीषा और ईशान भटनागर की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने चीनी ताइपे के चेंग केइ वेन और वांग यू कियाओ को 21- 14, 21-17 से हराकर मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

दुबई में जन्मीं 19 वर्ष की तनीषा जूनियर दिनों में बहरीन के लिये खेल चुकी हैं। उन्होंने श्रुति मिश्रा साथ स्थानीय खिलाड़ी जिया यिन लिन और लिन यु हाओ को 21-14, 21-8 से हराकर मिश्रित युगल के अंतिम आठ में जगह बनाई।

तनीषा और ईशान का सामना मलेशिया के हू पांग रोन और तो ई वेइ से होगा जबकि महिला युगल में ताइपे की कुओ यू वेन और वांग यू कियाओ या हांगकांग की एंग टी याउ और सांग हियू यान के बीच होने वाले मैच के विजेता से खेलेंगे।

वापसी की कोशिश में जुटे कश्यप ने चीनी ताइपे के चिया हाओ ली को 21-10, 21-19 से हराया। अब वह मलेशिया के सूंग जू वेन से खेलेंगे। मिथुन को जापान के चौथी वरीयता प्राप्त कोडाइ नाराओका ने 22-24, 21-5, 21-17 से हराया। वहीं ओडिशा ओपन चैम्पियन किरण को दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी चोउ तियेन चेन ने 23-21, 16-21, 21-7 से शिकस्त दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.