Friday, June 5, 2026
Home झारखंडक्रिकेट जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट में धनबाद के सुनील कुमार मोहली चमके

जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट में धनबाद के सुनील कुमार मोहली चमके

by Khel Dhaba
0 comment

सुनील कुमार मोहली की शानदार गेंदबाजी के दम पर धनबाद ने रविवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में साहिबगंज को आठ विकेट से हरा दिया। धनबाद टूर्नामेंट में लगातार दो जीत दर्ज कर ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में टास धनबाद ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने मैदान में उतरे। साहिबगंज की टीम 36.2 ओवर में 51 रन बनाकर आउट हो गई। संतोष राज और पीयूष गुप्ता ही उसके ऐसे दो बल्लेबाज रहे जो दोहरे अंक में प्रवेश कर पाए। दोनों ने 11-11 रन बनाए।

धनबाद के सुनील मोहली ने 15 रन पर पांच विकेट लिए। वहीं एकलब्य सिंह ने आठ पर दो और टीपू कुमार साव व राजवीर सिंह ने एक-एक विकेट लिए। धनबाद ने इस छोटे से स्कोर को 9.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर पार कर मैच जीत लिया। कृत कमल सिंह 27 पर नाबाद रहे तो आकाश कुमार ने 14 रन बनाए। सचिन एल कुमार और सचिन के कुमार ने एक-एक विकेट लिए।

मैन आफ द मैच चुने गए धनबाद के सुनील कुमार मोहली को डीसीए के रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी के चेयरमैन व वरीय अधिवक्ता मनोज सिन्‍हा ने पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह, डीसीए के सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, मैच रेफरी शशि भूषण चौबे, अंपायर संजीव रंजन व राजेश्वर सिंह मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.