Friday, June 5, 2026
Home राष्ट्रीयफुटबॉल ISL : एफसी गोवा और केरला ब्लास्टर्स ने आठ गोल के रोमांचक मैच में अंक बांटे

ISL : एफसी गोवा और केरला ब्लास्टर्स ने आठ गोल के रोमांचक मैच में अंक बांटे

by Khel Dhaba
0 comment

बेम्बोलिम। प्लेऑफ स्थान पक्का कर चुके केरला ब्लास्टर्स ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में एफसी गोवा से 4-4 से ड्रॉ खेला।

एफसी गोवा के लिये ऐराम काबरेरा ने हैट्रिक लगायी। उन्होंने 49वें, 63वें और 82वें मिनट में गोल किये। टीम के लिये चौथा गोल एबानभा डोहलिंग ने 79वें मिनट में किया।

केरला ब्लास्टर्स ने 24 घंटे पहले आईएसएल सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया था, उसके लिये जोर्गे पेरेयरा डायज ने 10वें और 25वें मिनट में दो गोल किये। विंसी बरेतो ने 88वें और अल्वारो वाज्क्वेज ने 90वें मिनट में गोल कर सुनिश्चित किया कि टीम के खाते में एक अंक जुड़ जाये।

एफसी गोवा ने आईएसएल में अपना अभियान 19 अंक से नौंवे स्थान पर खत्म किया। केरला ब्लास्टर्स के 34 अंक रहे जिससे वह चौथे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.