Friday, June 5, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स रांची जिला cross country प्रतियोगिता का सफल आयोजन

रांची जिला cross country प्रतियोगिता का सफल आयोजन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 4 जनवरी। रांची जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का अयोजन मोराबादी स्थित बापू वाटिका के पास से किया गया। जिसमें पुरुष, महिला, अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 वर्ग के बालक और बालिका प्रतिभागी ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पुरुष महिला 10 किलोमीटर दौड़ का शुरुआत JMM के वरिष्ठ नेता अंतू तिर्की ने झण्डा दिखाकर किया। वहीं अंडर-20, अंडर-18, और अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग के दौड़ की शुरुआत साई इंचार्ज सह एथलेटिक्स कोच विनोद कुमार ने झण्डा दिखाकर किया। इस मौके पर महावीर लोहारा (अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी), सुनील कुमार, प्रभाकर वर्मा (सेक्रेटरी RDAA) आदि मौजूद थे एवं वरिष्ठ खेल पत्रकार श्री प्रभास चंद्र झा ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया एवं उनका उत्साह वर्धन किया l
परिणाम इस प्रकार हैं।
पुरुष 10 km
प्रथम अमित कुमार लोहारा
द्वितीय संजय महतो
तृतीय हरीश कुमार महतो

अंडर/20 बालक 8km

प्रथम विपुल कुमार
द्वितीय राम महली
तृतीय लक्ष्मी महतो

अंडर/20 बालिका 6km

प्रथम ममता कुमारी
द्वितीय प्रमिला तिग्गा
तृतीय सुमन कुमारी

अंडर/18 बालक 6km

प्रथम हेमन्त कुमार महतो
द्वितीय रोहित कच्छप
तृतीय चन्दन महतो

अंडर/16 बालक 2km

प्रथम अमित कुमार महतो
द्वितीय रोहित कुमार
तृतीय रोहन पाहन

अंडर/16 बालिका 2km

प्रथम मंजू कुमारी
द्वितीय अंजली कुमारी
तृतीय नीलम कुमारी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.