Saturday, June 6, 2026
Home बिहारटेबुल टेनिस यूथ एवं जूनियर नेशनल के लिए Bihar Table Tennis Team घोषित

यूथ एवं जूनियर नेशनल के लिए Bihar Table Tennis Team घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 जनवरी। आगामी 6 से 14 जनवरी तक कोलकाता में आयोजित होने वाली 85वीं यूथ एवं जूनियर नेशनल एंड इंटर स्‍टेट टेबुल टेनिस प्रतियोगिता,2024 में भाग लेने वाली बिहार टेबुल टेनिस टीम की घोषणा बिहार टेबल टेनिस संघ द्वारा की गयी। टीम की घोषणा बिहार में आयोजित विभिन्‍न राज्‍य स्‍तरीय प्रतियोगिता में खिलाडि़यों के प्रदर्शन के आधार पर की गयी एवं इस मौके पर संघ के कोषाध्‍यक्ष मनोज कुमार एवं उपाध्‍यक्ष अभय शंकर सिंह तथा उपसचिव संजय कुमार मौजूद थे। श्री मनोज कुमार एवं श्री अभय शंकर सिंह तथा संजय कुमार ने टीम के अच्‍छे प्रदर्शन के लिए उनकी हौसला अफजाई की एवं श्री राजीव रतन सिंह, सचिव तथा श्री अरविन्‍द कुमार सिंह, अध्‍यक्ष ने खिलाडि़यों के अच्छे पदर्शन होने हेतु अभिनन्‍दन प्रकट किया। टीम इस प्रकार है:-
U-17 Boys :- 1. कुमार हर्षित 2. कविश साहु 3. शैकत दास 4. सागर दास
U-17 Girls :-1. कुमारी अन्‍नया 2. माही गुप्‍ता 3. वागीसा सिंह 4. नन्‍दिनी शर्मा
U-19 Boys :- 1. कुमार हर्षित 2. कविश साहु 3. शैकत दास 4. सुदर्शन साहु
U-19 Girls :-1. कुमारी अन्‍नया 2. वागीसा सिंह 3.माही गुप्‍ता 4.नन्‍दिनी शर्मा
कोच :- श्री सोमनाथ रॉय
प्रबंधक:- साइका प्रवीण

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.