पटना। स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी) पर चल रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार को खेले गए मैचों में फ्लाइंग बड्र्स एफसी और विद्यार्थी एफसी ने जीत हासिल की।
पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित इस लीग के अंतर्गत सोमवार को खेले गए पहले मैच में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब, बीकेपी पर फ्लाइंग बड्र्स एफसी की टीम भारी पड़ी और निजाम अली खान द्वारा खेल के 15वें मिनट में किये गए गोल की मदद से 1-0 की जीत हासिल की।
दूसरे मैच में खेल के 17वें मिनट में विशाल द्वारा किये गए गोल की मदद से विद्यार्थई एफसी ने अपोलो एफसी पर 1-0 की जीत हासि की।
दोनों मैचों में विपक्षी टीम के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किये पर उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।
मैच के रेफरी अमरजीत कुमार, सुनील कुमार, कैलाश प्रसाद और गौरव राज थे।
कल का मैच
यूथ एफसी बनाम मीठापुर सॉकर एफसी
पाटलिपुत्र वाईएफसी बनाम इलेवन ब्रदर्स एफसी






- राष्ट्रीय बॉयथल-ट्रॉयथल चैंपियनशिप में झारखंड को पांच पदक

- झारखंड राज्य सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी पूरी

- राष्ट्रीय कोच प्रशिक्षण के लिए दिल्ली रवाना हुए झारखंड के चार शिक्षक

- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में हरक्यूलस सीसी विजयी

- पटना जिला अस्मिता सिटी रोड साइकिलिंग लीग संपन्न

- बेगूसराय जिला अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग में खिलाड़ियों की भीड़

- सीएम सम्राट चौधरी ने एथलीट पीयूष राज को किया सम्मानित

- बिहार के युवा एथलीटों की बड़ी उड़ान, सेतू मिश्रा और विभास्कर कुमार पहनेंगे इंडिया जर्सी
