Friday, June 19, 2026
Home झारखंडअन्य राज्यस्तरीय खेलो झारखंड वॉलीबॉल & तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू

राज्यस्तरीय खेलो झारखंड वॉलीबॉल & तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 21 सितंबर। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेल गांव, रांची में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2023-24 के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्कूली एसजीएफआई वालीबॉल एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुरू हुई।

अतिथियों को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन सोरेंग द्वारा पौधा एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अजय मुकुल टोप्पो (प्रशासनिक पदाधिकारी झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पुष्पा हांसदा (प्रशासी पदाधिकारी झारखंड स्टेट स्पोट्र्स प्रमोशन सोसाइटी), संजय ठाकुर (अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी) हरेंद्र सिंह, प्रकाश राम (संयुक्त सचिव झारखंड राज्य तीरंदाजी संघ), श्रीमती सीमा प्रसाद (कार्यक्रम पदाधिकारी) एवं धीर सेन सोरेंग (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हुए लगभग 1400 वॉलीबॉल एवं 400 तीरंदाजी के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। खिलाड़ियों को तीरंदाजी की खिलाड़ी मेघा उरांव ने शपथ दिलाई ।

मुख्य अतिथि अजय मुकुल टोपनो ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में इतना बड़ा खेल आयोजन अभी तक नहीं हुआ है। शिक्षा विभाग ने प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर और जिला स्तर से राज्य स्तर और राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों को जो सुविधाएं प्रदान कर रही है जो व्यवस्थित ढंग से जो कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है।

पहले दिन का वॉलीबॉल रिजल्ट
वॉलीबॉल अंडर-17 बालक वर्ग : हजारीबाग ने लातेहार को 15 -10, 15-13, रामगढ़ ने पश्चिमी सिंहभूम को 15-13 ,15-8,गिरिडीह ने सरायकेला को 15- 3, 15 -2,गोड्डा ने खूंटी को 12- 15, 15 -10 और 18-16, धनबाद ने गढ़वा को 15- -13, 08 – 15,15 -8 से हराया।
अंडर 17 बालिका वर्ग : लातेहार ने सिमडेगा को 15-4,15-13,गोड्डा ने बोकारो को 15-4,15-13, से मात दी।
अंडर 17 बालिका वर्ग : लातेहार ने सिमडेगा को 15-4,15-13,गोड्डा ने बोकारो को 15-4,15-13 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.