Friday, June 19, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड की karate team ने टीम काता में जीता कांस्य पदक

झारखंड की karate team ने टीम काता में जीता कांस्य पदक

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 21 सितंबर। कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन द्वारा देहरादून में ऑल इण्डिया कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप प्रारंभ हुआ जो कि 24 सितंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का आधिकारिक प्रतिनिधित्व स्पोर्ट्स कराटे ऐसोसिएशन ऑफ झारखंड की आधिकारिक टीम कर रही है।

आज हुई कराटे प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम काता में कास्य पदक जीता। टीम काता करने वाले प्लेयर्स में निखिल सिंह, मूचीराय हंस, जितेश मुंडा, आर्यन प्रमाणिक शामिल है।

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष हांशी मानस सिन्हा एवं सचिव अमित कुमार चौधरी एवं टीम के कोच शीतल टोपनो (झारखंड के एकमात्र एशियन कराटे खिलाड़ी ) की देख रहे में भाग ले रही है।

सेंसाई के के सिंह,सेंसाई उदय कुमार ,सेंसाई हेजाज अकसद, सेंसाई नरेंद्र सिन्हा,सेंसाई शशि पांडे,सेंसाई रंजीत मेहता, सेंसाई धनंजय श्रीवास्तव,सेंसाई श्रावण साहु एवं स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.