Tuesday, June 9, 2026
Home Slider भारत के खिलाफ हुई सीरीज से श्रीलंका क्रिकेट को हुई मोटी कमाई

भारत के खिलाफ हुई सीरीज से श्रीलंका क्रिकेट को हुई मोटी कमाई

by Khel Dhaba
0 comment

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच हाल ही में हुई सीमित ओवरों की सीरीज से श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को बड़ी रकम मिली है। कुणाल पांड्या के कोरोना की चपेट में आने के बाद भी टी20 मैचों के साथ दौरा पूरा हुआ।

भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती जबकि श्रीलंका ने समान अंतर से टी-20 सीरीज जीती। इसके सचिव मोहन डी सिल्वा ने कहा कि तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने से एसएलसी को 1.45 करोड़ डॉलर (107 करोड़ रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ है।

डेली एफटी द्वारा डी सिल्वा के हवाले से कहा है, एफटीपी (भविष्य के दौरे कार्यक्रम) के अनुसार यह दौरा केवल तीन वनडे मैचों के लिए था, लेकिन हमारे अध्यक्ष शम्मी सिल्वा बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) को हमें अतिरिक्त तीन टी-20 देने के लिए मनाने में कामयाब रहे, जिसके परिणामस्वरूप हमें फायदा हुआ।

यह भारतीय क्रिकेट बोर्ड के साथ हमारे संबंधों के कारण संभव हुआ। हमें प्रसारण और अन्य अधिकारों जैसे मैदान, आदि से 1.45 करोड़ डॉलर मिले।

डी सिल्वा ने कोविड -19 मामले के बावजूद दौरे को पूरा करने के लिए बीसीसीआई और भारतीय टीम को भी धन्यवाद दिया। श्रीलंका अब तीन वनडे और तीन टी20 मैचों के लिए 2-14 सितंबर तक दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.