25 C
Patna
Saturday, December 2, 2023

एथलीटों के बीच खेल निदेशक ने वितरित किया खेल कीट

भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली के तत्वावधान में आगमी 11 से 15 नवंबर तक असम के गोहाटी शहर में होने वाली 37वी राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड बालक,बालिका 14 वर्ष, 16वर्ष,18 वर्ष,20 वर्ष आयु वर्ग के 48 बालक एवम 39 बालिकाओं समेत कुल 87 एथलीट,04 अधिकारियो समेत 91 सदस्यों की टीम भाग ले रही है। झारखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत आज खेलकूद एवम युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची में खेल निदेशक महोदया द्वारा एथलीटों को खेल कीट वितरण किया गया। इस अवसर पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के महासचिव सी. डी. सिंह, अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी एस. के. पाण्डे, साई सैग रांची के प्रभारी सह अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी , रांची संजीत कुमार , एथलेटिक्स कोच राजू साहू समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights