Sunday, April 19, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY दरभंगा बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में

दरभंगा बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में

अंतिम लीग मैच में सीतामढ़ी को 140 रन के भारी अंतर से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के मिथिला जोन में दरभंगा ने जीत का चौका लगाया और उसने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे मिथिला जोन के मुकाबले के अंतर्गत दरभंगा ने अपनी अंतिम लीग मैच में रविवार यानी 19 अप्रैल को सीतामढ़ी को 140 रन के भारी अंतर से पराजित किया। 74 रन की पारी खेलने वाले विजेता टीम के आयुष लोहारुका को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस दरभंगा ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 201 रन बनाये। जवाब में सीतामढ़ी की टीम 15.1 ओवर में 61 रन पर ऑल आउट हो गई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा ने 20 ओवर में दो विकेट पर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अल्तामिश अली अशरफ का बल्ला आज भी बोला और उन्होंने 78 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान आयुष लोहारुका ने 30 गेंदों में 9 चौका व 4 छक्का की मदद से नाबाद 74 रन बनाये। इसके अलावा त्रिपुरारी केशव ने 39 रन बनाये।

सीतामढ़ी की ओर से गेंदबाजी में प्रियांशु कुमार ने 50 रन देकर 1 और राजेश कुमार झा ने 24 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। केवल आदित्य कुमार राय का व्यक्तिगत स्कोर डबल डिजिट में पहुंचा। उन्होंने 20 रन की पारी खेली और पूरी टीम 15.1 ओवर में सिर्फ 61 रन पर ऑल आउट हो गई।

दरभंगा की ओर से मयंक कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 रन देकर 4 विकेट झटके। अंकित चौधरी ने 3रन देकर 2, मनीष कुमार ने 14 रन देकर 2 और अनुराग सिंह रॉय ने 11 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

दरभंगा: 20 ओवर में दो विकेट पर 201 रन, अल्तामिश अशरफ 78, आयुष आनंद लोहारुका नाबाद 74, त्रिपुरारी केशव 39
प्रियांशु कुमार 1/50, राजेश कुमार झा 1/24

सीतामढ़ी: 15.1 ओवर में 61 रन ऑल आउट, आदित्य राय 20, मयंक कुमार 4/6, अंकित चौधरी 2/3, मनीष कुमार 2/14, अनुराग सिंह रॉय 1/11

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights