Monday, July 7, 2025
Home बिहारअन्य 11वीं बिहार राज्य सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता कल से बेगूसराय में

11वीं बिहार राज्य सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता कल से बेगूसराय में

by Khel Dhaba
0 comment
National Women's Handball Championship

पटना। बेगूसराय के दुलारपुर तेघड़ा में 8 से 10 नवंबर तक आयोजित बिहार राज्य सीनियर पुरुष महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 40 से अधिक टीमों के मार्च पास्ट के साथ होगा।

बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने सोमवार को प्रतियोगिता के तैयारी का जायजा आयोजन सचिव प्रणव भारती एवम सौरभ कुमार, कुणाल कुमार सहित अन्य के साथ लिया। बिहार के विभिन्न जिला के सीनियर पुरुष एवं महिला टीम प्रतियोगिता में शामिल होने दुलारपुर पहुंच गए है।

इस वर्ष प्रतियोगिता में बिहार पुलिस टीम नही उतरेगी। बल्कि पुलिस टीम के खिलाड़ी अपने जिला से अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ भाग लेंगे। प्रतियोगिता से चयनित टीम राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।

सीनियर महिला प्रतियोगिता से चयनित महिला खिलाड़ी आंध्र प्रदेश के नादयाल में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित 51 वी सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 2022 में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य प्रतियोगिता के लिए बिहार हैंडबॉल संघ ने एक दर्जन से अधिक तकनीकी पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति किया है।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights